Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
खेल Trending

चंडीगढ़ एम्चयोर बॉक्सिंग एसोसिएशन चुनाव: सतीश चंद्रा प्रधान और चरणजीत सिंह विर्क बने महासचिव

Read in:Hindi

रमन जुनेजा,चंडीगढ़

एम्चयोर बॉक्सिंग एसोसिएशन (रजि.) के चुनाव होटल माउंटव्यू में डॉ. डी पी भट्ट बीएफआई, केएस भारती सीओऐ और अमरजीत सिंह सीएससी की अगुआई में संपन्न हुए। चेयरमैन पद के लिए डॉ सीके जैरथ को 22 और जयंत कुमार को 5 वोट मिले, प्रधान पद के लिए सतीश चंद्र को 12 वोट, मनिंदर सिंह सिद्धू को 9 और राजिंदर सिंह मनु को 6 वोट मिले जबकि महासचिव के पद के लिए चरणजीत विर्क को 24 और पंडित शिखा को मात्र 3 वोट मिले।
नवनियुक्त प्रधान सतीश चंन्द्रा और महासचिव चरणजीत सिंह विर्क ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जिसमें उपप्रधान डॉ जतिंदर कौर, परमिंदर पाल सिंह,डॉ बलजीत सिंह,विपिन कपूर, सह सचिव डॉ सोनिया कंवर, जै हिन्द, केशियर हरजिंदर पाल सिंह, एग्जीक्यूटिव मेंबर डॉ मनमीत गिल,डॉ परमजीत सिंह,सतीश कुमार और विपिन कुमार को बनाया गया है
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान और महासचिव सहित सभी सदस्यों ने स्पेशल इनवाइटी हेमंता कुमार और और दिग्विजय सिंह का आभार प्रकट किया
इस अवसर पर प्रधान सतीश चंद्र और महासचिव चरणजीत सिंह विर्क ने कहा कि हमारा उद्देश्य युवाओं को खेलों की तरफ रुझान करवाना और नशों से दूर करने का है।