Tuesday, 15 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

चंडीगढ़ मेयर का चुनाव: भाजपा की लाख कोशिशों के बावजूद जीत को लेकर आश्वस्त कांग्रेस-आप

Read in:Hindi

चंडीगढ, फेस2न्यूज:
18 जनवरी को होने वाले चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन बंसल ने बुधवार को मुलाकात की। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ है। आप मेयर पद पर चुनाव लड़ रही है तो कांग्रेस ने सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए उम्मीदवार उतारा है, आपसी सहमति से भाजपा को शिकस्त देने की पूरी तैयारी है। सीनियर कांग्रेस नेता पवन बंसल ने कहा कि भाजपा चाहे जितनी मर्जी चालाकी कर ले लेकिन इस बार गणित हमारे गठबंधन के हक में है और हम नगर निगम पर काबिज होने जा रहे हैं, और यही मार्ग हमें आगे लोकसभा चुनावों में भी जीत दिलायेगा।
इससे पहले मंगलवार को आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करेगा। 'आप’ और कांग्रेस दोनों ने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 18 जनवरी को होने वाले इस चुनाव के लिए सोमवार को गठबंधन किया था। दोनों पार्टियां इंडियनशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) का हिस्सा हैं।
इससे पहले भाजपा पर कांग्रेस के मेयर पद के उम्मीदवार जसवीर बंटी को अपने साथ मिलाने की कोशिश के आरोप लगे थे, इसके चलते मंगलवार रात नगर निगम के दफ्तर में भारी हंगामा भी हुआ और मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंचा था। लेकिन जसवीर बंटी ने साफ कर दिया कि वो अपनी पार्टी के साथ हैं, और चुनाव से पहले अपना नामांकन वापिस लेंगे।