Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

चंडीगढ़ मेयर चुनाव: न्याय की मांग को लेकर 'आप' ने एमसी ऑफिस के सामने किया विरोध प्रदर्शन

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने सोमवार को एक बार फिर मेयर चुनाव में हुई धांधली के खिलाफ विरोध किया और कहा कि इस मामले में न्याय मिलने तक पार्टी भूख हड़ताल और विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।
चंडीगढ़ पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं पर एक बार फिर बल प्रयोग किया और प्रदर्शन खत्म कराने के लिए आप नेताओं को हिरासत में ले लिया। इसपर आप चंडीगढ़ के सह-प्रभारी डॉ. सनी अहलूवालिया ने कहा कि वे हमें डरा नहीं सकते। वे हमें हमारे लोकतंत्र और संविधान के लिए लड़ने से नहीं रोक सकते। (MOREPIC1)
उन्होंने कहा कि हमने प्रशासन से अनुरोध किया है कि भूख हड़ताल करने वाले हमारे केवल 5 लोग (चार कार्यकर्ता और एक पार्षद) सेक्टर 17 में नगर निगम भवन के सामने बैठेंगे। ठंड के मौसम के कारण हमने उनके लिए एक तंबू और चटाई लगाई है। लेकिन प्रदर्शन कर रहे हमारे कार्यकर्ताओं को पुलिस रोक रही है। पुलिस वहां पांच लोगों को भी बैठने की इजाजत नहीं दे रही है। (MOREPIC2)

उन्होंने हमें विरोध करने से रोकने के लिए सौ लोगों को भेजा है क्योंकि वे जानते हैं कि हम जीतेंगे। भाजपा के धोखेबाज मेयर को हटाना और निष्पक्ष चुनाव कराना है, तब तक हम लड़ते रहेंगे। डॉ. अहलूवालिया ने कहा कि वह हमें जितना भी परेशान कर लें, पर हम अपना भूख हड़ताल और विरोध जारी रखेंगे।

0 Comments