Tuesday, 21 April 2026
Breaking News
अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को 
हिमाचल Trending

चंबा में सात दिन पहले चोरी हुई बुलेट बाइक का नहीं लगा सुराग

Read in:Hindi

चंबा, फेस2न्यूज:
चंबा शहर के साथ लगते सपड़ी मोहल्ला से 7 दिन पहले चोरी हुई बुलेट बाइक का पुलिस सुराग नहीं ढूंढ पाई है। हालांकि पुलिस की माने तो मोहल्ले में सीसीटवी कैमरा फुटेज खंगाले जा रहे है लेकिन 7 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस नाकाम रही है। गौरतलब है कि चंबा शहर जहां हर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगे हुए हैं लेकिन उसके बावजूद भी शातिर चोरों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर बाइक चोरी कर ली है। जानकारी के लिए बता दें कि हालांकि बाइक मालिक द्वारा बाइक की जानकारी देने वाले को 10000 का इनाम रखा गया है। लेकिन अभी तक बाइक का कोई सुराग नहीं लगा है। 12 सितंबर को बाइक मालिक द्वारा अपनी मां के साथ लगते नरसिंह मंदिर के समीप पार्क किया हुआ था। जब सुबह करीब 9:00 बजे देखा तो बाइक वहां से गायब थी। मालिक द्वारा तुरंत सीटी चौकी चंबा में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लेकिन अभी तक बाइक का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लेकिन कब, ये सवाल उठ रहे हैं।