Wednesday, 04 November 2026
Breaking News
नेत्र दान महा कल्याण: जाते जाते दो जनों को रौशन कर गए स्वर्गीय श्री ब्रह्म नारायण नारंग जाल बिछाकर कारोबारी की जमीन हड़पने की साजिश, 5 करोड़ का फर्जी एग्रीमेंट बनाकर बेचने का आरोप इंसाफ रैलीः पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देशद्रोही है: राहुल गांधी दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में 5 से 10 नवंबर तक आयोजित होगा भव्य दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी का दिवाली कार्निवल 2026 भव्य रूप से संपन्न ब्रह्मलीन भगत कुलदीप साहु की पुण्यतिथि मनाई राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तेजस ओलंपियाड के पोस्टर का किया लोकार्पण 48वीं राज्य रोलर हॉकी चैंपियनशिप में सीआरबी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 7 (चंडीगढ़) के ज़ियान का शानदार प्रदर्शन चण्डीगढ़ नगर निगम ने बाजारों की पार्किंग में अतिक्रमण एवं अवैध रेहड़ियों की शिकायतों के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 किया जारी
पंजाब Trending

चाइना डोर के खि़लाफ़ कार्रवाई: 1503 बंडल ज़ब्त, 56 गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
सिंथेटिक सामग्री से बनी चाइना डोर की बिक्री, भंडारण और खरीद पर पाबंदी लगाने के आदेशों से एक हफ़्ते के उपरांत पंजाब पुलिस ने पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इस घातक डोर के विरुद्ध जारी मुहिम को और तेज़ कर दिया है।
चाइना डोर बेचने वालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के बारे में साप्ताहिक विवरण साझे करते हुए आई.जी.पी. ने बताया कि पुलिस ने 50 एफ.आई.आर. दर्ज करके चाइना डोर के 1502 बंडल ज़ब्त किए और इस डोर को बेचने में शामिल 56 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों अनुसार पंजाब पुलिस चाइना डोर को खरीदने/बेचने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करेगी।
राज्य के सभी एसएचओज़ को छापेमारी करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे उनके अधिकार क्षेत्र में कोई भी चाइना डोर ना बेच सके।

0 Comments