Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब

चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
मुबारिकपुर पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार चौकी प्रभारी मुबारिकपुर कुलवंत सिंह ने बताया कि मुबारिकपुर निवासी सूरज चावला पुत्र गुरजिंदर चावला ने जानकारी दी थी कि डेराबस्सी क्षेत्र में पिछले कई महीनों से कुछ लोग चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मुबारिकपुर बस स्टैंड पर विशेष नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैआरोपियों की पहचान बलजिंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी सूंडरा, गुरशरण दीप सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी मेहमदपुर, जगतार सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी महमेदपुर के रूप में हुई है. पूछताछ में पुलिस ने आरोपियों के पास से छह पेटी रिफाइंड, दो पेटी मसाला तेल, तीन पेटी फार्च्यून तेल, दो स्पीकर, एक इन्वर्टर बैटरी, एक गीजर बरामद किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 411 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।