Friday, 28 August 2026
Breaking News
विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये
पंजाब

चोरी की पांच मोटरसाइकिलों सहित दो लोग गिरफ्तार

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
मुबारिकपुर पुलिस ने चोरी की पांच मोटरसाइकिल समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी अनुसार मुबारिकपुर पुलिस चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि उन्हें भांखरपुर निवासी गुलशन राय पुत्र अमरनाथ राय ने बताया कि उनकी सपलैंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गयी है। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए पांच मोटरसाइकिल समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दीपक कुमार उर्फ दीपू पुत्र अवतार सिंह व हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र धर्मपाल निवासी पभात जीरकपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त आरोपी को हीरो स्प्लेंडर कंपनी की पांच काली मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।