Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब

चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
मुबारकपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार मुबारकपुर पुलिस चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि एच.सी. बलबीर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि डेराबस्सी में एक व्यक्ति चोरी का आदी है और उसे चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ा जा सकता है। जिसके चलते मुबारकपुर पुलिस ने विशेष नाकाबंदी के दौरान हीरो स्प्लेंडर सिल्वर कलर और एक बिना नंबर हीरो स्प्लेंडर काले रंग का बरामद किया है। आरोपी की पहचान लखन राम उर्फ सिंगरा पुत्र बावा राम निवासी गांधीला बस्ती गांव मीरपुर मुबारकपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।