Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

चौथे राष्ट्रीय जल अवॉर्ड के लिए स्कूलों से आवेदनों की माँग

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
भारत सरकार द्वारा देश के पानी के स्त्रोतों की सही संभाल को प्रोत्साहित करने के लिए चौथा राष्ट्रीय जल अवॉर्ड दिया जा रहा है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र सरकार का जल शक्ति विभाग पानी के संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए अलग-अलग कैटागरिज के लिए यह अवॉर्ड शुरू किये गए हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि जल शक्ति विभाग द्वारा इस मुहिम के अधीन सर्वोत्तम स्कूलों को भी सम्मानित किया जाता है। इस मुकाबले में पहला स्थान हासिल करने वाले स्कूल को 2 लाख रुपए, दूसरे स्थान पर आने वाले को 1.50 लाख रुपए और तीसरे स्थान पर आने वाले स्कूल को एक लाख रुपए दिए जाएंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि इस अवॉर्ड को हासिल करने के लिए 15 सितम्बर तक आवेदन भेजे जा सकते हैं।