Saturday, 25 July 2026
Breaking News
सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा
पंजाब

छठी कक्षा की मान्या चमौली ने केबीसी जूनियर में जीती 25 लाख रुपये की राशी

Read in:Hindi

जीरकपूर, कृत्रिका:
जीरकपुर की रहने वाली 11 वर्ष की मान्या चमौली ने 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 में 25 लाख रुपए की राशि जीतकर इलाके का नाम रौशन किया है। मान्या जीरकपुर के मानव मंगल स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती है। उल्लेखनीय है कि अभी यह रकम 25 लाख पॉइंट के रूप में है और मान्या 18 वर्ष की आयु में यह रकम कैश करवा सकती है।
बातचीत के दौरान मान्या ने बताया कि उसने अपनी मां से प्रेरित होकर केबीसी में हिस्सा लिया है। उसकी मां अर्चना चमौली ने भी केबीसी में भाग लिया था लेकिन वह हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाई थी। मान्या ने बताया कि वह पिछले करीब पांच छह साल से ओलांपीयार्ड जीके में हिस्सा लेती आ रही है और उसमें अक्सर गोल्ड मेडल ही जीता है। मान्या ने बताया कि बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठने का अनुभव बहुत अच्छा रहा है।
मान्या पढ़ाई के साथ-साथ बाकी गतिविधियों में भी आगे रहती है। उसे संगीत के साथ साथ डांस का भी शौक है। शो के बारे बताते हुए मान्या ने कहा कि शो के बीच ब्रेक के दौरान अमिताभ बच्चन ऑडियंस से मिलते है और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाते है। अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर बैठे व्यक्ति को इतना ज्यादा सहज कर देते है कि उसे लगता है कि सामने उनके रिलेटिव ही बैठे है और आप उनसे ड्राइंग रूम में ही बात कर रहे है।
मान्या ने बताया कि वह आर्मी अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहती है। इससे पहले वर्ष 2017 में मान्या की मां अर्चना चमौली भी कौन बनेगा करोड़पति के लिए क्वालिफाई हो गई थी, मगर हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाई थी। मान्या ने कहा कि उसे बुक्स, न्यूज पेपर पढ़ना और बैडमिंटन खेलना पसंद है। उसने कहा कि उसे जीके की बुक्स पढना बेहद पसंद है।
मान्या की मां अर्चना चमौली ने बात करते हुए बताया कि जब वह कोई भी अच्छी जानकारी के बारे में बात करते है, तो मान्या को साथ बिठा लेते है, उसकी कोई स्पेशल ट्रेनिंग या क्लास नहीं लगाते। मान्या को खुद को शौक है, जिस कारण वह बुक्स पढ़ती रहती है। मान्या ओलंपियार्ड जीके प्रतियोगिता में हर बार गोल्ड लेकर आती है।