Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

छात्रवृत्ति योजनाओं बारे 13 सितम्बर को एजूसेट द्वारा दी जायेगी जानकारी

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए एक विशेष लैक्चर 13 सितम्बर को सुबह 11:00 बजे से 11:40 तक करवाया जा रहा है।
इस बारे में जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यह लैक्चर एजूसेट सिस्टम के द्वारा किया जाएगा और राज्य के सभी स्कूल प्रमुखों और प्रधानाचार्यों को पत्र जारी करके हिदायत की गई है कि वह यह लैक्चर ज़रूर अटेंड करें।
इसके अलावा जिन सरकारी स्कूलों में ऐजूसेट नहीं काम कर रहा उन स्कूलों के प्रमुख नज़दीकी स्कूल में जाकर इस लैक्चर को अटेंड करें।
प्रवक्ता ने बताया कि इस लैक्चर का मकसद पंजाब सरकार द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों को अलग-अलग छात्रवृत्ति योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ देना है।