Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

जाम का झंझट होगा खत्म, एयरपोर्ट रोड का इस्तेमाल कर सीधे पहुंच सकेंगे चंडीगढ़

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर होने वाले पुलों के निर्माण के चलते चंडीगढ़ आने और जाने के लिए मुश्किलों का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। अब लोग बिना किसी तरह के ट्रैफिक जाम के झंझट से बचकर एयरपोर्ट रोड का इस्तेमाल कर चंडीगढ़ आ जा सकेंगे। गमाडा में कार्यरत सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर अजय गर्ग ने बताया कि मार्च में एयरपोर्ट रोड की चौड़ाई को लेकर कार्ययोजना पर काम शुरू हुआ था जिसका 50 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बाकी काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
एयरपोर्ट रोड को लाइफलाइन कहा जाता है क्योंकि ट्राइसिटी के अंदर यह अकेली ऐसी सड़क है जो चंडीगढ़ सहित पांच अलग-अलग राज्यों को आपस में जोड़ने का काम करती है। एयरपोर्ट रोड जिले में लाइफलाइन का काम करती है और अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अंडरपास और पुलों को लेकर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर अधिकतर ट्रैफिक डायवर्ट होकर एयरपोर्ट रोड की मदद लेकर निकलता है। जबकि छोटे वाहनों को छोड़कर भारी भरकम वाहन की चंडीगढ़ में जाने के लिए आवाजाही केवल एयरपोर्ट रोड से होती है। इस कारण इन दिनों ट्रैफिक का दबाव इस सड़क पर सबसे ज्यादा है।
गमाडा की तरफ से सेक्टर-82 से लेकर गांव छत तक जाने वाली एयरपोर्ट रोड के दोनों ओर सड़क को साढ़े तीन मीटर चौड़ाई बढ़ाने का फैसला लिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर जाकर सड़क का निरीक्षण कर रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी। दूसरी ओर आलाधिकारियों की ओर से सड़क को चौड़ा करने के फैसले को पंजाब सरकार से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य मार्च में शुरू कर दिया गया। प्रोजेक्ट के तहत गमाडा की ओर से 24 करोड़ रुपये की लागत से सड़क की चौड़ाई दोनों ओर से 33 से बढ़कर 44 फुट हो जाएगी।
विधानसभा में भी उठाया मुद्दा:
जीरकपुर में जाम की सबसे बड़ी वजह है भारी वाहन। इनके शहर के अंदर दाखिल होते ही सड़कें पूरी तरह जाम हो जाती हैं। मुद्दा विधानसभा के पहले सेशन दौरान भी जोरशोर से उठाया गया। इसके बाद सीएम भगवंत मान ने मांग को जायज ठहराकर तुरंत गमाडा को एयरपोर्ट रोड की चौड़ाई बढ़ाने के निर्देश दिए। एयरपोर्ट रोड की चौड़ाई बढ़ाने का काम अभी 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है और आने वाले दिनों में इसका काम पूरा होने के बाद चंडीगढ़ से आने और जाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही एयरपोर्ट रोड से होगी।
– कुलजीत सिंह रंधावा, विधायक, हलका विधानसभा डेराबस्सी

एयरपोर्ट रोड पर करीब छह किलोमीटर तक सड़क की चौड़ाई को दोनों ओर से साढ़े तीन मीटर (11 फुट) चौड़ा करने का फैसला लिया था। इसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। आने वाले कुछ समय में निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद लोगों को आवाजाही दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होगी।
– बलविंदर सिंह, सीई, इंजीनियरिंग विभाग, गमाडा