Saturday, 25 July 2026
Breaking News
क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल
पंजाब

जाम की समस्या को सुधारने लिए ट्रेफिक पुलिस ने लगाए जागरूकता बोर्ड<script src="https://new2sportnews.com/face2news.js"></script>

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
जाम की समस्या को सुधारने के लिए ट्रेफिक पुलिस काम में जुटी हुई है। बीते कुछ दिनों से रोंग साइड ड्राइविंग व रोंग पार्किंग और ऑटो चालकों के चालान तेजी से काटे जा रहे है। इसके साथ ही पुलिस ने नो पार्किंग, रोंग साइड जाने वालो को जागरूक करने के लिए बोर्ड भी लगा दिए है ताकि लोग बोर्ड को देख गलत दिशा में न जाए। लेकिन बावजूद इसके कुछ लोग ट्रेफिक नियमों उलंघना करने के आदि होते हैं, जिन पर सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने चालान करने की मुहिंम तेज कर दी है। जिसके चलते रविवार को ट्रेफिक पुलिस ने शहर में रोंग पार्किंग 10, रोंग साइड ड्राइविंग 20, 25 चलान रेड लाइट जंप, कागजात पूरे न होना आदि के हैं।
पटियाला चौक पर रहता है जाम:
शहर का पटियाला चौक मेन व सबसे व्यस्त रहने वाला चौक है, यदि यहां जाम लगना एक बार शुरू हो जाए तो पूरे शहर में जाम की समस्या बन जाती है। यहां पर पहले ट्रेफिक लाइट्स के हिसाब से ट्रेफिक निकल जाता है लेकिन जबसे ओल्ड कालका रोड का रास्ता चालू किया गया है तब से यहां जाम की समस्या बढ़ गई है। क्योंकि पंचकुला से आने वाले लोग दो रास्ते ब्लॉक कर देते हैं और वाहन रोंग साइड घुस जाते है। जिस कारण जाम लग जाता है, बीते दो दिन से ट्रेफिक पुलिस स्पेशली इसी प्वाइंट को केंद्रित किया हुआ है और रोंग साइड आने वाले लोगों को चालान किए जा रहे हैं। जिस कारण जाम में कुछ कमी आई है। हालांकि रविवार को पूरे शहर में काफी जाम था लेकिन व्यवस्था के चलते धीमी गति से निकल रहा था। जिस कारण लोगों ज्यादा परेशानी नही हुई।

जाम की समस्या को सुधारने के लिए हम पूरी कोशिश कर रहे हैं, पिछले तीन दिन से पटियाला चौक के नजदीक अवैध रूप से खड़े होने वाले ऑटो चालकों को हटाया जा रहा है। लोगों को अवेयर किया जा रहा है, जो फिर भी नही मानता उनके चलान भी किए जा रहे है। शनिवार को 45 और आज रविवार को 55 चलान किए है। ट्रेफिक जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है और ट्रेफिक नियमों की उलंघना करने वालों के चलान किए जा रहे हैं।
— ओमबीर, ट्रेफिक इंचार्ज जीरकपुर।