Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा 
पंजाब Trending

जाम से छुटकारा पाने के लिए कालका चौक पर स्लिप रोड निकाली, जाम में लोगों को मिलेगी राहत

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
शहर में जाम की समस्या बहुत ज्यादा है, लोगों को घंटों जाम में बिताना पड़ता है। शहर में फ्लाइओवर बनने के लिए दो से तीन जगह काम चल रहा है। लेकिन उसके लिए कोई भी रुट प्लान भी नही बनाया गया है क्योंकि चंडीगढ़ व पंचकुला जाने के कोई भी विकल्पिक रास्ता नही है। जाम से लोगों को राहत देने के लिए एनएचआई द्वारा कालका चौक पर स्लिप रोड बनाई जा रही है। जिसका काम शुरू कर दिया गया है। पंचकुला से जीरकपुर के कालका चौक की ओर जाते समय बने फ्लाइओवर के नीचे से स्लिप रोड निकाली गई है। शहर में ट्रेफिक ज्यादा होने के चकते पटियाला चौक व कालका चौक पर बहुत ज्यादा जाम लगा रहता है, जिससे निजात दिलाने के लिए यह स्लिप रोड बनाई गई है। जो लोग बलटाना व ढकोली चंडीगढ़ जाते है उन्हें अब पटियाला चौक पर जाने की जरूरत नही पड़ेगी, अब कालका चौक से निकलने के लिए बनाई गई स्लिप रोड से राहगीरों को राहत मिलेगी।

पटियाला चौक व कालका चौक पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए स्लिप रोड बनाई जा रही है। जिसका काम शुरू कर दिया गया है। जाम से छुटकारा पाने के लिए विकल्प निकालने के लिए और भी तैयारी की जा रही है।
– इकबाल सिंह, प्रोजेक्ट अधिकारी एन एच आई।