Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

जीरकपुर: ऑटो के कारण प्रभावित हो रहा ट्रैफिक, जीरकपुर में किए गए 45 चालान

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
जीरकपुर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर सवारियों की जान खतरे में डालने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पटियाला लाइट प्वॉइंट के पास नाका लगाकर पुलिस ने 6 ऑटो रिक्शा के चालान किए गए। हालांकि नाके के दौरान अन्य वाहनों के भी चालान किए जा रहे हैं। जिसमे विदाउट हेलमेट, रॉन्ग पार्किंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग,लाल बत्ती जंप आदि। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि इन दिनों ऑटो रिक्शा पर फोकस किया जा रहा है। यहां पटियाला लाइट प्वॉइंट पर ऑटो खड़े किए जा रहे थे, जिसके कारण यहां ट्रैफिक प्रभावित हो रहा था। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने को लेकर लोग ऑटो चालकों की शिकायत भी कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अब ऑटो रिक्शा के चालान हर रोज किए जाएंगे।
जीरकपुर-पटियाला रोड के अलावा जीरकपुर-अंबाला रोड पर भी जगह-जगह ऑटो खड़े होते हैं। जब पुलिस यहां पहुंचती है तो ऑटो चालक यहां से चले जाते हैं लेकिन बाद में फिर से हाईवे पर ऑटो खड़े कर देते हैं। इस रोड पर कई जगह ऑटो खड़े पार्क किए जाते हैं, जिसके कारण ट्रैफिक प्रभावित होता है। सड़क के आसपास सवारियों को खड़ा देखते ही ऑटो वाले भी यहां जमा होने लगते हैं। इसके अलावा शहर में कई अन्य जगहों पर भी ऑटो के कारण ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। ऑटो चालकों की मनमानी के कारण लोग परेशान हैं। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के अलावा ये लोग सवारियों से झगड़ा और मारपीट करने में भी पीछे नहीं रहते। आम तौर पर लोकल एरिया में आने-जाने के लिए ऑटो रिक्शा अच्छा साधन माना जाता है लेकिन ऑटो चालकों के रवैये के कारण लोगों को परेशानी भी होती है। कई ऐसे लोग भी ऑटो चला रहे हैं जिनके पास जरूरी डॉक्यूमेंट्स तक नहीं हैं। इसके अलावा ऑटो चालक ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड और रेड लाइट जंप करने में भी आगे रहते हैं। ट्रैफिक सिग्नल की अनदेखी करना इसके लिए मामूली बात है। ऑटो चालकों की लापरवाही का नतीजा यह है कि आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं। अक्सर सवारियों से भरे ऑटो पलट जाते हैं। इसके अलावा कई आपराधिक घटनाओं में भी ऑटा चालक शामिल पाए गए हैं। जीरकपुर में कुछ महीने पहले लूट की वारदातों में कुछ ऑटो चालक शामिल पाए गए थे। तब एसएसपी मोहाली के निर्देश पर जीरकपुर पुलिस ने ऑटो चालकों के डॉक्यूमेंट्स चेक किए थे। पुलिस ने सभी ऑटो चालकों से अपने डॉक्यूमेंट्स चेक करवाने को कहा था। उस दौरान 50 से ज्यादा ऑटो चालको के खिलाफ कारवाही भी की गई थी। लेकिन यह अभियान ज्यादा दिन तक नही चल सका। कुछ दिन ठीक रहा लेकिन बाद में सब पहले की तरह ही हो गया। अब ऑटो चालकों के चालान किए जा रहे है। लोगों का कहना है कि पुलिस को लगातार नाके लगाकर ऑटो चालकों के चालान करने चाहिए ताकि इनकी मनमानी पर रोक लग सके।
जीरकपुर में ट्रैफिक उलंघना करने वालो के रोज चालान किए जा रहे है और किसी की भी सिफारिश नही सुनी जाएगी। जीरकपुर में ट्रैफिक को स्मूथ तरीके से चलाया जाएगा।
— ओमबीर सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर स्टाफ जीरकपुर