Monday, 21 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

जीरकपुर: परवाणू एक्सप्रेस-वे पर मिलेगी ट्रैफिक को रफ्तार

Read in:Hindi

जीरकपुर (मेजर अली)
जीरकपुर में के एरिया ट्रैफिक लाइट प्वॉइंट पर जीरकपुर-परवाणू एक्सप्रेस-वे के ट्रैफिक को रफ्तार देने के लिए अंडरपास बनाने का काम इसी साल शुरू हो जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) यहां व्हीकल अंडरपास बनाने की तैयारी कर रही है। जीरकपुर की सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए यह प्रोजेक्ट बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा । के-एरिया चौक पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने के कारण जीरकपुर के अंदर का ट्रैफिक तो प्रभावित होता ही है, के- एरिया चौक से गुजरने वाले जीरकपुर- परवाणू हाईवे के ट्रैफिक में भी रुकावट आ रही है। ऐसे में जीरकपुर के लोग लंबे समय से यहां अंडरपास की जरूरत थी। यहां जीरकपुर- परवाणू रोड पर चलने वाला ट्रैफिक जीरकपुर के लोकल ट्रैफिक के लिए फंसा रहता है। हाईवे का ट्रैफिक जीरकपुर के लोकल ट्रैफिक को क्रॉस करता है। के एरिया चौक के एक तरफ बलटाना की बहुत बड़ी आबादी रहती है और दूसरी तरफ ढकौली, पीरमुछल्ला और गाजीपुर एरिया की आबादी है। हाईवे के ट्रैफिक के कारण इन एरिया के बीच कनेक्टिविटी में रुकावट बनी रहती है। हजारों लोगों का हर रोज इन एरिया में आना- जाना होता है। लोगों को हर बार हाईवे के ट्रैफिक के कारण रुकना पड़ता है। कई बार हाईवे पर जाम लग जाने के कारण जीरकपुर का लोकल ट्रैफिक हाईवे के दोनों ओर फंसा रहता है ।
एनएचएआई ने 2015 में किया था सर्वे :
जीरकपुर में के- एरिया चौक पर लंबे समय से ट्रैफिक का दबाव बना हुआ है। शहर की जनसंख्या बढ़ने के साथ-साथ यह समस्या और गहरी हो गई है। दिन में कई बार यहां ट्रैफिक प्रभावित होता है । लोगों को हाईवे क्रॉस करने में काफी परेशानी आती है । के एरिया चौक पर अंडरपास के लिए एनएचएआई ने साल 2015 में सर्वे किया था। एनएचएआई की योजना के अनुसार सोही बैंक्विट से अंडरपास शुरू होकर आगे डिफेंस कॉलोनी के लिए जुड़े रास्ते वाले पॉइंट तक बनना था। लेकिन बाद में एनएचएआई ने तकनीकी अड़चनों का हवाला देकर यहां अंडरपास नहीं बनाने की बात कही थी। अब तकनीकी अड़चनों को दूर करने के बाद यहां व्हीकल अंडरपास बनाने की तैयारी की जा रही है।