Saturday, 18 April 2026
Breaking News
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते
पंजाब Trending

जेई मनरेगा 25,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाई ज़ीरो सहनशीलता नीति के मद्देनज़र पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से चलाई मुहिम दौरान गुरूवार को बीडीपीओ दफ़्तर जलालाबादए फाजिल्का में तैनात सुवर्षा, जूनियर इंजीनियर, महात्मा गांधी नेशनल ग्रामीण रोज़गार गारंटी कानून 'मनरेगा' को 25000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों को काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि दोषी जूनियर इंजीनियर मनरेगा को सुखजिन्दर सिंह निवासी गाँव चक्क रोड़ांवाली तम्बूवाला जलालाबाद की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
और जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो में दर्ज करवाई शिकायत में दोष लगाया कि उसने अन्यों के साथ मिलकर अपने गाँव चक्क रोड़ांवाली में पंचायती जमीन पर सरकारी स्कीम के अधीन जंगल पौधे लगाये हैं परन्तु जेई सुवर्षा उस ज़मीन की माप के बाद भुगतान के लिए उसका केस भेजने के बदले 50,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रही है। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि बातचीत के बाद जेई को दो किश्तों में 45,000 रुपए देने के लिए सौदा तय हुआ है।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत में दर्ज तथ्यों की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जेई सुवर्षा को शिकायतकर्ता से पहली किस्त के तौर पर 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी मुकदमा भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 तहत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फ़िरोज़पुर में दर्ज कर लिया है और आगे कार्यवाही जारी है।