Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

जेल में वीडियो लीक मामला: सात निलंबित, पाँच जेल अधिकारी तथा जेल सुपरडैंट गिरफ्तार

Read in:Hindi

तरन तारन, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमन-कानून के पक्ष से ड्यूटी में कोताही और लापरवाही करने वालों को सख़्त संदेश देते हुए पंजाब पुलिस ने रविवार को सात जेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जिनमें से पाँच को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किये व्यक्तियों में ड्यूटी के दौरान लापरवाही और कथित तौर पर जेल में कैदियों के साथ मिलीभुगत करके वीडियो लीक करने के मामले में शामिल केंद्रीय जेल, गोइन्दवाल साहिब का सुपरडैंट भी शामिल है।
केंद्रीय जेल, गोइन्दवाल साहिब में रिकार्ड हुई एक वीडियो रविवार को वायरल हुई, जिसमें सचिन भिवानी और उसके साथी 26 फरवरी, 2023 को जेल में दो गुटों के दरमियान हुए गैंगवार के दौरान मारे गए दो गैंगस्टरों की घटना का जि़क्र करते दिखाई दे रहे हैं।
आई.जी.पी. मुख्यालय सुखचैन सिंह गिल, जो पंजाब पुलिस मुख्यालय में एक प्रेस कान्फ्ऱेंस को संबोधन कर रहे थे, ने निलंबित किये गए और गिरफ्तार किये गए पाँच जेल अधिकारियों की पहचान जेल सुपरडैंट इकबाल सिंह बराड़, अतिरिक्त जेल सुपरडैंट विजय कुमार, सहायक जेल सुपरडैंट हरीश कुमार, ए. एस. आई जोगिन्द्र सिंह और ए. एस. आई हरचन्द सिंह के तौर पर की है। जबकि निलंबित किये गए दो अन्य जेल अधिकारियों में अतिरिक्त जेल सुपरडैंट जसपाल सिंह खैहरा और हैड कांस्टेबल सविन्दर सिंह शामिल हैं।
इस सम्बन्धी थाना गोइन्दवाल साहिब में सूचना प्रौद्यौगिकी एक्ट की धारा 66, जेल एक्ट की धारा 52, आई. पी. सी. की धारा 506 और 149 के अंतर्गत एफआईआर नंबर 102 दर्ज की गई है। प्राथमिक तौर पर जेल में बंद कैदियों जिनमें मनप्रीत सिंह उर्फ भाऊ, सचिन भिवानी उर्फ सचिन चौधरी, अंकित लाटी उर्फ अंकित सिरसा, कशिश उर्फ कुलदीप, रजिन्दर उर्फ जोकर, हरदीप सिंह उर्फ मामा, बलदेव सिंह उर्फ निक्कू, दीपक उर्फ मुंडी और मलकीत सिंह उर्फ कीता के खि़लाफ़ केस दर्ज किया गया।
आईजीपी ने कहा कि जांच के बाद पुलिस ने इस एफआईआर में जेल अधिकारियों को उनकी लापरवाही और जेल के कैदियों के साथ मिलीभुगत करके वीडियो शूट करने के लिए नामज़द किया है, जोकि घटना वाले दिन शूट की गई और कुछ दिनों बाद लीक हो गई। उन्होंने कहा कि आरोपी जेल के कैदियों को और पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि जेल में घटी इस घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन ने मुलजिमों को पहले ही अलग-अलग करके राज्य की अलग-अलग जेलों में तबदील कर दिया है।
आईजीपी गिल ने कहा कि पंजाब पुलिस को मुख्यमंत्री मान की तरफ से सख़्त हिदायतें दी गई हैं कि यदि कोई भी सरकारी मुलाज़ीम ड्यूटी में लापरवाही करता पाया गया तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाये।
जि़क्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस की तरफ से जेलों में चौकसी और बढ़ाई जा रही है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जेलों में सीनियर रैंक के अधिकारियों की तरफ से औचक चैकिंग की जायेगी।