Tuesday, 21 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
पंजाब Trending

झांकी मसले पर झूठ बोलने पर सुनील जाखड़ की मुख्यमंत्री मान ने की आलोचना

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा पंजाब की झांकी को रद्द करने के मुद्दे पर 'सरासर सफेद' झूठ बोलने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की कड़ी आलोचना की है।
जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का हमेशा एक ही तर्क रहा है कि जब मोदी सरकार ने पंजाब विरोधी भावना के कारण राज्य की झांकी को रद्द कर दिया, लेकिन जाखड केंद्र सरकार के इस कदम को सही ठहराने की कोशिश कर रहे है, जिसका कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि जाखड़ ने यह कहकर राज्य के लोगों को गुमराह किया है कि राज्य सरकार के पोस्टरों को रद्द करने का कारण यह है कि उनमें मुख्यमंत्री की तस्वीरें है और यह पूरा बयान जाखड़ की कोरी कल्पना है। भगवंत मान ने कहा कि अब जब रक्षा मंत्रालय ने पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है कि इस झांकी पर कोई तस्वीर नहीं थी, तो जाखड़ का झूठ बेनकाब हो गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस परेड के लिए डिजाईन की झांकी का उद्देश्य पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ शहीदों के बलिदान की परंपरा को दर्शाना है। गणतंत्र दिवस परेड के लिए राज्य की झांकी को रद्द् करने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने दोहराया कि सत्ता की भूखी केंद्र सरकार स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों के अपार योगदान को नजरअंदाज कर रही है। मान ने कहा कि शहादत और बलिदान पंजाब की गौरवशाली विरासत का हिस्सा हैं, जिसे पंजाब की झांकियों में दिखाया जाता रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झांकियों के देशभक्ति और प्रगतिशील विचारों को रद्द कर केंद्र सरकार ने महान देशभक्तों और राष्ट्र नायकों के बलिदान का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से जाखड़ जैसे नए बने 'भक्त' अपनी अंधीभक्ति में पंजाब के हितों को पूरी तरह से नजरअंदाज करके मोदी सरकार के तानाशाही कदमों को सही ठहरा रहे हैं। मान ने कहा कि पंजाब से संबंधित होने के बावजूद यह नेता अपने संकीर्ण राजनीतिक हितों के लिए अपने हाईकमान के साथ मिलकर राज्य के योगदान को नजरअंदाज कर रहे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ अपने आकाओं की इच्छानुसार झूठ बोलने में अभी माहिर नहीं हुए। उन्होंने कहा कि जाखड़ हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं, जिसके चलते वह अभी तक अपने हाईकमान द्वारा तैयार की गई स्क्रिप्ट को पढ़ने में उस्ताद नहीं बने। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बदकिस्मती है कि भाजपा लीडरशिप पंजाब का पतन कर रही है और यह नेता अपने नेताओं का गुणगान करने में मस्त है।