Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

टिप्पर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, चालक की मौत

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
मुबारकपुर रामगढ़ रोड पर सुबह साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय सुंदर निवासी फेज 11 मोहाली के रूप में हुई है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने रामगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। मृतक सुंदर मोर ठीकरी गांव स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। सुबह वह मोटरसाइकिल से मोर ठीकरी गांव जा रहा था। जब वह रामगढ़ रोड पहुंचा तो एक टिप्पर चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में टिप्पर के नीचे आने से सुंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे डेराबस्सी सिविल अस्पताल लाया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे बीवी और दो बच्चे छोड़ गया है।   (MOREPIC1) 
मुबारकपुर थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि टिप्पर को कब्जे में लेकर फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।