Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक के पुत्र सुरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसके पिता अजमेर सिंह निवासी धनौनी अपने गांव धनौनी से साइकिल पर किसी काम से भांखरपुर गांव जा रहे थे। जब वे डेराबस्सी पुल पर चढ़ने लगे तो अंबाला की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके पिता ट्रक के नीचे आ गए और सुरजीत सिंह एक तरफ गिर गया, जिससे वह बाल-बाल बच गया और उसके पिता अजमेर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।