Sunday, 07 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

ट्रक यूनियनों के खि़लाफ़ सख़्त हुई राज्य सरकार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
ट्रक यूनियनों की ओर से उद्योगों के लिए खड़ी की जा रही दिक्कतों का गंभीर नोटिस लेते हुये मान सरकार की तरफ से नियमों का उल्लंघन करने वाली यूनियनों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं।
उद्योगों को पेश समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देशों पर मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ की तरफ से डी. जी. पी. गौरव यादव की उपस्थिति में परिवहन, उद्योग और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक में इस बात का गंभीर नोटिस लिया गया कि 13 दिसंबर, 2017 से ट्रक यूनियनों को भंग करने के बावजूद भी उनकी तरफ से उत्पन्न की जा रही अनाधिकृत कार्यवाहियों से उद्योगों को भारी दिक्कतें आ रही हैं।
मुख्य सचिव ने परिवहन और पुलिस विभाग को 2017 में भंग के किये आदेशों की सख्ती से पालना यकीनी बनाने के लिए कहा। उन्होंने परिवहन विभाग को कहा कि यदि कोई सरकार के नियमों की पालना नहीं करता तो तुरंत पर्मिट रद्द किया जाये। इसी तरह उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि फील्ड में सख्ती से चैकिंग की जाये और यह यकीनी बनाया जाये कि 2017 में जारी नोटिफिकेशन की पालना हर हाल में की जाये। यदि कोई ट्रक ऑपरेटर किसी को परेशान करता है तो पुलिस तुरंत केस दर्ज करे। उन्होंने कहा कि किसी भी ट्रक यूनियन को काम करने की इजाज़त नहीं है।