Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़
पंजाब Trending

ट्रिपल-सी के सपा सेंटरों में पुलिस की छापेमारी, 36 युवक-युवतियां हिरासत में

Read in:Hindi

जीरकपुर, फेस2न्यूज:
वीआईपी रोड पर स्थित ट्रिपल-सी कमर्शियल मार्केट में चल रहे सपा सेंटरों पर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी करके करीब 36 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस अनुसार यह स्पा सेंटर बिना लाइसेंस के चल रहे थे। कुछ स्पा सेंटरों के पास आयुर्वेदिक मसाज का लाइसेंस है, लेकिन ये लोग स्पा सेंटर की आड़ में बॉडी मसाज का धंधा करते हैं। जो कि गैर कानूनी है। स्पा सेंटर चलाने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई न होने के कारण यह स्पा सेंटर कुछ ही दिनों बाद दोबारा खोल दिए जाते हैं। ट्रिपल-सी मार्केट में चल रहे स्पा सेंटरों के कारण बहुत से पारिवारिक सदस्य यहां मार्केट में आना पसंद नहीं करते। इस कारण यहां काम के अन्य दुकानदार बेहद परेशान हैं। हैरानी की बात है कि यहां के दुकानदार और ग्राहक कई दिनों से इनकी शिकायत कर रहे थे। लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण स्पा सेंटरों के मालिकों के हौंसले बुलंद हो गए थे। इस पर पुलिस ने उक्त छापेमारी की है।
इस संबंधी थाना जीरकपुर के एसएचओ दीपिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि काफी दिनों स्पा सेंटरों की शिकायत मिल रही थी। डीएसपी विक्रम बराड़ के आदेश पर ट्रिपल-सी में दो दर्जन स्पा सेंटरों में छापेमारी की गई है। क्या हैं स्पा सेंटर चलाने के नियम किसी भी स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती किसी युवक की मसाज नहीं कर सकती और न ही युवक किसी युवती की मसाज कर सकता है। लेकिन शहर में सब कुछ इसके उलट चल रहा है। इसके अलावा किसी भी मसाज सेंटर के कैबिन में ताला नहीं लगा होना चाहिए। मसाज सेंटर चलाने के लिए लाइसेंस जरूरी है। लेकिन यहां चल रहे स्पा सेंटरों में केवल युवतियां ही मसाज करती हैं।