Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
पंजाब Trending

डाक्टर, उसके सहायक सहित तीन अन्यों खि़लाफ़ भ्रष्टाचार का केस दर्ज

Read in:Hindi

फिऱोज़पुर, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने झूठी डाक्टरी रिपोर्ट (एम. एल. आर.) जारी करने के बदले रिश्वत लेने के आरोपी में सरकारी डाक्टर और उसके सहायक समेत कुल पाँच आरोपियों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। इस मामले में एक दर्जा- 4 मुलाज़ीम को बिचोला बनकर रिश्वत लेने के दोष के अधीन गिरफ़्तार कर लिया है।  (SUBHEAD)
विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में कुल पाँच आरोपियों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7-ए और आइपीसी की धारा 193, 465, 466, 471, 120-बी के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है, जिनमें सिवल हस्पताल फिऱोज़पुर में तैनात डा. शशि भूषण, उसका सहायक राम प्रसाद उर्फ छोटू, जो कि अस्पताल में दर्जा- 4 मुलाज़ीम है, के इलावा तीन आम व्यक्ति रेखा, उसका पिता शम्मी और माता आशा, सभी निवासी खटीक मंडी, फिऱोज़पुर छावनी, शामिल हैं।
उन्होंने आगे बताया कि इस सम्बन्धी एक शिकायत की पड़ताल के दौरान पता लगा कि शिकायतकर्ता तरसेम का अपनी पत्नी रेखा के साथ झगड़ा हुआ था, जिसमें 09. 07. 2020 को उसके ससुर परिवार की तरफ से उसके दाहिने हाथ की हड्डी और बायीं टांग की हड्डी तोड़ दी गई थी। इस सम्बन्धी उसकी पत्नी रेखा, सास आशा, ससुर शम्मी और साला सोनू के खि़लाफ़ थाना सीटी फिऱोज़पुर में केस दर्ज किया गया था।
शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को बताया कि उसने तारीख़ 24. 02. 2021 को अपने मोबाइल फ़ोन की एप्लीकेशन के द्वारा चैक किया था कि उसकी पत्नी रेखा और उसके उक्त पारिवारिक मैंबर उक्त दर्जा- 4 कर्मचारी राम प्रसाद उर्फ छोटू को रिश्वत दे रहे थे, जिसने आगे डा. शशि भूषण को वह रिश्वत सुपुर्द की थी जिससे तरसेम (शिकायतकर्ता) पर झूठा और फर्ज़ी केस दर्ज करवा कर उसको उलझाया जा सके। मुलजिम छोटू इस मामले में उक्त डाक्टर के लिए रिश्वत लेने और उसको आगे देने के लिए बातचीत के द्वारा मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस झूठी एम. एल. आर. के आधार पर उक्त तरसेम और उसके पिता रफीक के खि़लाफ़ पुलिस केस दर्ज करवा दिया गया। पड़ताल के दौरान सिवल हस्पताल फिऱोज़पुर से प्राप्त रिकार्ड अनुसार उक्त एम. एल. आर. जाली पायी गई। शिकायतकर्ता ने राम प्रसाद छोटू और डा. शशि भूषण समेत अपने ससुराल परिवार के उक्त सदस्यों के विरुद्ध सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को एक सीडी सौंपी जिसमें उक्त मुलजिमों से मोटी रिश्वत लेकर जाली मेडीकल सर्टिफिकेट जारी करने का झूठ साबित हो गया।
उन्होंने आगे बताया कि विजीलैंस रेंज फिऱोज़पुर की तरफ से जाँच के आधार पर उक्त सभी दोषियों के खि़लाफ़ मामला दर्ज करके कर्मचारी राम प्रसाद को गिरफ़्तार कर लिया गया है। बाकी मुलजिमों की गिरफ़्तारी के लिए ब्यूरो की तरफ से छापेमारी जारी है और केस की आगे जांच चल रही है।

0 Comments