Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है?
पंजाब

डीएवी कॉलेज में प्रतियोगिताओ का आयोजन

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
डीएवी कॉलेज अबोहर में गांधी अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में प्राचार्य डॉक्टर राजेश कुमार महाजन के मार्गदर्शन में व विभाग अध्यक्षा डॉ वंदना मुंजाल के निर्देशन में गत पखवाड़े प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों, सिद्धांतों और आदर्शों को पुनः एक नए पहलू से देखने की कोशिश की गई उनकी प्रासंगिकता व वर्तमान समय में उनके उपयोग पर चर्चा की गई प्रतियोगिता की श्रंखला में कई फूल संजोए गए जिनमें क्ले मॉडलिंग, कविता वाचन, album making, drawing और स्पीच कंपटीशन का आयोजन कराया गया। कविता वचन प्रतियोगिता का आयोजन डॉ शारदा नैन मैम के मार्गदर्शन में किया गया। एल्बम मेकिंग और स्पीच कंपटीशन प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमती ममता जांगिड़ के मार्गदर्शन में किया गया। क्ले मॉडलिंग और ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन डॉक्टर ममता रानी के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिताओं की श्रंखला के बाद पुरस्कार घोषणा समारोह रखा गया व प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कारों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ शारदा नैन द्वारा किया गया। मंच को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ राजेश कुमार महाजन ने भारतीय विदेश नीति में गांधी के योगदान के बारे में चर्चा की भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 में भारत की विदेश नीति का जो मार्गदर्शन निश्चित किया गया उस पर विस्तार से चर्चा की। विभाग अध्यक्षा डॉक्टर वंदना मुंजाल ने गांधी के शक्तियों के विकेंद्रीकरण के सिद्धांत पर गहन चर्चा की वह उस विकेंद्रीकरण में शक्ति का केंद्र पंचायतों को बनाया जाए उस पर चर्चा की व इस शक्ति विकेंद्रीकरण को वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था में किस प्रकार लागू किया जा सकता है पर चर्चा की। कार्यक्रम में गांधी अध्ययन केंद्र के सदस्य डॉक्टर तरसेम शर्मा और डॉ सुरेश शर्मा उपस्थित थे कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका सहयोग सराहनीय रहा।