Thursday, 27 August 2026
Breaking News
विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा 
पंजाब Trending

डेंगू को रोकना है सभी की जिम्मेवारी, प्रत्येक नागरिक को जागरूक होने की जरूरत

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
डेंगू को रोकने के लिए सभी की संयुक्त जिम्मेवारी है तथा इसके खात्मे के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होने की जरूरत है। इन बातों का प्रग्टावा जीरकपुर नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी रवनीत सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए किया। इस मौके उन्होंने नगर कौंसिल के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह डेंगू को रोकने के लिए शुरू की गई मुहिम को लगातार जारी रखते हुए इसमें और अधिक तेजी लाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए के किसी निजी व्यक्ति, संस्था या सरकारी अदारे के अंदर डेंगू का लारवा पाए जाने पर उसको तुरंत नष्ट करवाया जाए। उन्होंने कहा कि माहिरों के अनुसार सितंबर व अक्टूबर में डेंगू के मामले बढ़ने की संभावना है, इसलिए टायरों, फ्रिज, कूलर, पक्षियों के लिए रखे गए पानी के बर्तनों की चेकिंग यकीनी बनाई जाए। उन्होंने आम लोगों को भी अपील की है कि वह अपने घरों या आसपास अधिक समय पानी ना खड़ा होने दें तथा पानी वाले बर्तनों की रोजाना सफाई करनी यकीनी बनाई जाए। उन्होंने नगर कौंसिल के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि डेंगू की रोकथाम के लिए प्रभावित स्थानों पर फागिंग करनी यकीनी बनाई जाए। उन्होंने लोगों को अपील की कि अगर किसी क्षेत्र में फागिंग नहीं हो रही है तो वह इसकी जानकारी वार्ड के संबंधित काउंसलर के द्वारा उन तक पहुंचा दें ताकि वह क्षेत्र में फागिंग करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि यह एडीज मच्छर साफ पानी में पैदा होता है तथा मनुष्य को दिन के समय काटता है। उन्होंने डेंगू की रोकथाम संबंधी लोगों से अपील की है कि ज्यादातर पानी को खड़ा ना हो दिया जाए, इसके अलावा शरीर को पूरे कपड़े से ढक कर रखा जाए। उन्होंने बताया कि सेहत विभाग द्वारा घरों में चेकिंग करके डेंगू का लारवा नष्ट किया जा रहा है।