Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री
पंजाब

डेराबस्सी: चार जगहों पर लगी आग, 16 हुए घायल

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
दीपावली की रात क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर पटाखों से आग लगने के मामले सामने आए हैं। आग में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। उधर, सिविल अस्पताल डेराबस्सी में पटाखों से 16 लोग घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। घायलों में बच्चे भी शामिल थे।
दमकल से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में तीन स्थानों पर आग लगने की सूचना मिली, जिसमें गांव भांखरपुर के गुरु नानक कॉलोनी में एक घर में आग लग गई, जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया। तहसील रोड पर स्वामी डॉक्टर के सामने झाड़ियों में लगी आग, मुबारकपुर थाने के पास झाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली है।
दमकल अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि आग की सभी घटनाओं पर समय रहते काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने से किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है।
– दमकल अधिकारी जसवंत सिंह
इसके अलावा सिविल अस्पताल डेराबस्सी के एसएमओ डॉ धर्मिंदर सिंह ने कहा कि 16 घायल अलग-अलग जगहों से अस्पताल पहुंचे थे और उन्हें प्राथमिक चिकित्सा सहायता देने के बाद छुट्टी दे दी गई।
– एसएमओ डॉ धर्मिंदर सिंह