Friday, 25 September 2026
Breaking News
दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया लोगों की सेवा करना ही मुख्य मानवता का धर्म होना चाहिए : प्रदीप बत्रा बांग्लादेश के चट्टोग्राम हिल ट्रैक्ट्स में शांति समझौते के बावजूद बढ़ती चुनौतियां किसी नेता की इंतज़ार में कल्पा का 'सुसाइड प्वाइंट' एक मकबूल गीत जो मेरी समझ से बाहर है भारतीय पद्म विभूषण सम्मान 2026-27 से सम्मानित हुए डॉ. अतुल मलिकराम  "वंदे मातरम्" के 150 वर्ष, विद्या भारती के विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूँज रहा विद्यालय परिसर  पावन दशलक्षण पर्व के अंतर्गत उत्तम त्याग लक्षण की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना
पंजाब Trending

डेराबस्सी नगर काउंसिल अध्यक्ष की हुई ताजपोशी

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
नगर काउंसिल डेराबस्सी के अध्यक्ष की अधिसूचना के बाद नगर काउंसिल कार्यालय में अध्यक्ष आशु उपनेजा का राज्याभिषेक एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने अध्यक्ष आशु उपनेजा को कुर्सी पर बिठाया। इस मौके पर एसडीएम हिमांशु गुप्ता व कार्यकारी अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यभार संभालने के बाद विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के नेतृत्व में नगर काउंसिल की पहली बैठक हुई। बैठक में शहर के विकास कार्यों को लेकर विचार विमर्श किया गया।
विधायक रंधावा ने नगर काउंसिल अध्यक्ष का पद संभालने के बाद आशु उपानेजा को बधाई दी और कहा कि आज के बाद आम आदमी पार्टी की टीम डेराबस्सी शहर के विकास के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से काम करेगी। उन्होंने नगर काउंसिल अध्यक्ष व पार्षदों के साथ मिलकर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष आशु उपनेजा ने कहा कि 'आप' लोगों को हर तरह से एक आरामदायक और स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने शहरवासियों से नगर काउंसिल डेराबस्सी का सहयोग करने की अपील की, ताकि डेराबस्सी शहर को आदर्श शहर बनाया जा सके। इस मौके पर अकाली दल के तीन पार्षद समेत आम आदमी पार्टी के तमाम पार्षद मौजूद रहे।