Friday, 17 April 2026
Breaking News
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते
पंजाब Trending

डेरा बस्सी गोली कांड: मुबारकपुर चौकी इंचार्ज बलविंदर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Read in:Hindi

मोहाली, फेस2न्यूज:
एसएएस नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शील सोनी ने डेराबस्सी गोलीकांड मामले में मुबारकपुर थाने के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने मौके पर मौजूद तीन अन्य पुलिस कर्मियों को सजा देने के लिए विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है।   (SUBHEAD)
घटना 26 जून, 2022 की रात की है, जब एसआई बलविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे, तब उन्होंने कुछ लोगों के साथ झगड़े के बाद हितेश कुमार के पैर में गोली मार दी। इसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस वाहन की भी तोडफ़ोड़ की।
एसएसपी ने एसआई बलविंदर सिंह को सोमवार को निलंबित कर दिया था और उसका तबादला पुलिस लाइंज़ में कर दिया था।
गौरतलब कि घटना के बाद एसएसपी ने तुरंत घटना की। जांच करने और रिपोर्ट सौंपने के लिए एसपी मुख्यालय के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। एसएसपी सोनी ने कहा कि एसआईटी द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि थाना डेराबस्सी में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 324, 354, 336 और 509 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।