Sunday, 30 August 2026
Breaking News
ना खाऊंगा ना खाने दूँगा, क्या ये नियम सिर्फ विपक्षियों के लिए है, मित्रों के लिए नहीं ? उत्तराखंड भ्रातृ संगठन, दरिया 3 सितंबर को मनाएगा भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया 
पंजाब Trending

तहसीलदार के नाम पर लाख रुपए रिश्वत मांगने वाला व्यक्ति गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने एक व्यक्ति प्रदीप कुमार, निवासी खलवाड़ा कॉलोनी, फगवाड़ा, ज़िला कपूरथला को तहसीलदार और मैनेजर फ़र्द केंद्र फगवाड़ा के नाम पर एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी विरुद्ध यह मुकदमा तहसील फगवाड़ा के गाँव माधोपुर के निवासी मनजीत सिंह की तरफ से मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने पैतृक ज़मीन के विरासती इंतकाल सम्बन्धी एक दरख़ास्त तहसीलदार को दी है जिसने वह अर्ज़ी सम्बन्धित पटवारी को भेज दी है परन्तु उपरोक्त मुलजिम इस केस में एक लाख रुपए की माँग कर रहा है क्योंकि उसने शिकायतकर्ता को काम पूरा करने का भरोसा देते हुये कहा है कि इस सम्बन्धी तहसीलदार और फ़र्द केंद्र का मैनेजर एक लाख रुपए रिश्वत माँग रहे हैं। शिकायतकर्ता ने उपरोक्त मुलजिम की तरफ से पैसों की माँग करते समय आवाज़ की रिकार्डिंग भी कर ली जोकि उसने सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दी।
इस सम्बन्धी विजीलैंस रेंज जालंधर ने शिकायत की पड़ताल करके शिकायतकर्ता की तरफ से लगाए आरोपों को सही और ठीक पाया है। इस रिपोर्ट के आधार पर उक्त दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है।