Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब

तीन दिन की छुट्टी के चलते शहर में लगे कूड़े के अंबार

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
तीन लगातार सरकारी छुट्टी होने के चलते शहर की सड़कों पर कूड़े के अंबार लग गए हैं। शहर में हर तरफ कूड़ा ही कूड़ा नजर आ रहा है। शहर में रूटीन की बजाय ज्यादा मात्रा में कचरा निकलने के कारण सड़कों पर फैला हुआ है और गलियों में बिखरा पड़ा है। जीरकपुर में रोजाना 50 टन के आसपास कचरा निकलता है। छुट्टी के चलते रविवार और सोमवार को दीपावली की छुट्टी के कारण कूड़ा तीन गुना हो गया है। साथ ही दीपावली के चलते लोगों की ओर से खरीददारी के बाद कचरे में भारी मात्रा में पॉलीथिन, थर्माकोल और सिंगल यूज प्लास्टिक निकला हुआ है। इस कारण कूड़ा कई गुना हो गया है। इससे यह साबित होता है कि नगर काउंसिल सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने में नाकाम साबित हो रही है। ढकोली सब्जी मंडी के साथ बने गार्बेज कलेक्टर में इतना ज्यादा कूड़ा है कि एक तरफ से पूरी सड़क बंद हो गई है और इस कारण लोगों को गलत दिशा से सड़क पर आवाजाही करनी पड़ रही है। एक ही सड़क का इस्तेमाल किया जा रहा है। कूड़ा न उठाने के कारण और सड़क फैली हुई बदबू के कारण लोग परेशान हैं।
बंद नहीं हो रहा सिंगल यूज प्लास्टिक:
जिलेभर में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल सरकारी तौर पर बैन हो चुका है। लेकिन व्यवहार में इसका इस्तेमाल बंद नहीं हो पाया है। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाना जीरकपुर एमसी की जिम्मेदारी है। लेकिन एमसी यह जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पा रही है। अब भी खुलेआम दुकानों पर सामान पॉलीथीन के लिफाफों में डालकर दिया जा रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले दुकानदाराें के चालान भी नाममात्र ही किए गए हैं। ऐसे में लोग बेखौफ सिंगल यूज प्लाटिक बेच रहे हैं। इसमें पॉलीथीन के लिफाफे, सिंगल यूज प्लेट्स और अन्य सामान शामिल है। ऐसे में शहर में हर रोज निकलने वाले गारबेज की मात्रा में कमी नहीं आ रही है। शहर में कई जगह खाली प्लॉटों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इस कचरे में काफी मात्रा में प्लास्टिक होता है।
तीन छुट्टी होने के कारण सभी कर्मचारी छुट्टी पर थे। इस कारण कूड़ा नहीं उठाया गया है। विश्वकर्मा दिवस होने के चलते जेसीबी भी नहीं चलाई गई। हालांकि हमने बाहर से कुछ लोग हायर करके कूड़ा उठवाया है। सभी कर्मचारी काम पर जाएंगे तो सुबह 7 बजे काम शुरू कर दिया जाएगा। दस बजे तक शहर कर सड़कों से पूरा कूड़ा उठा दिया जाएगा।
– राम गोपाल, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर काउंसिल जीरकपुर