Saturday, 29 August 2026
Breaking News
चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार
पंजाब Trending

तीन दिन से धरने पर बैठे सोसाइटी निवासियों की नहीं की किसी ने सुनवाई

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
प्लैटिनम होमस सोसाइटी के लोगों को धरने पर बैठे तीन दिन बीत चुके हैं हैं, लेकिन कोई उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। जबकि सोसाइटी के लोग अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान व डीसी मोहाली से कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अभी तक उनकी समस्या का कोई हल नही हुआ है। जिस कारण वह परेशान होकर व बिल्डर की मनमानी के आगे धरने पर बैठ गए हैं। लेकिन हैरानी की बात है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई उनका बात तक सुनने ने पहुंचा। जिस के चलते उन्होंने अपने धरने को तीखा करते हुए मंगलवार को एसडीएम दफ्तर के बाहर धरना देने की चेतावनी दी है। धरने पर बैठे ओंकार सिंह सैनी, विनोद सिंह, वरिंदर सिंह, अजय प्रजापति, परवीन राय, गुरप्रीत सिंह, उर्मिल, जसविंदर कौर ने बताया कि वह तीन दिन से धरने पर बैठे हैं। लेकिन कोई उनकी सुनवाई नही कर रहा। जबकि बिल्डर अपने काम धड़ल्ले से कर रहा है। हम अपना काम काज छोड़कर धरने पर बैठे हैं। इसलिए ने मंगलवार को डीसी दफ्तर के सामने धरना देने का विचार बनाया है। लोगों ने कहा कि यदि वहां भी उनकी सुनवाई नही होती तो वह धरने के और तीखा कर देंगे। लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि भगवंत सरकार का तो यह नारा था कि उनकी सरकार आम जनता की सरकार है। लेकिन हमने उनको भी शिकायत दी है, तीन दिन से धरने पर बैठे हैं लेकिन कोई सुनवाई नही कर रहा है।

हमारे पास अभी तक उनकी कोई शिकायत नहीं आई है और ना ही हमें पता है। जब कोई व्यक्ति या शिकायत आएगी तो बनती कार्रवाई जरूर की जाएगी।
— रवनीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी जीरकपुर