Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

तीन पुलिस कर्मचारियों के खि़लाफ़ रिश्वतखोरी का केस दर्ज, दो गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान  दो सहायक सब इंस्पेक्टरों (ए.एस.आई.) और एक महिला पंजाब होम गार्ड (पी.एच.जी.) वॉलंटियर के विरुद्ध रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया है, जिनमें से दो पुलिस कर्मचारियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
स्टेट विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि सोनीपत जि़ला हरियाणा के गाँव कसन्दी के मनजीत की शिकायत पर ब्यूरो ने पुलिस चौकी बस स्टैंड लुधियाना में तैनात ए.एस.आई. तेजिन्दर सिंह (922/एलडीएच.) एएसआई नसीब सिंह (2212/एलडीएच) और महिला होम गार्डज्योति ( नंबर 16240) के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अधीन एफआईआर नं. 12 तारीख़ 9.9.2022 दर्ज की है। इस मामले में एएसआई तेजिन्दर सिंह और महिला पीएचजी ज्योति को पूछताछ के आधार पर गिरफ़्तार कर लिया गया है।
इस मामले सम्बन्धी और जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता मनजीत ने पंजाब एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत में बताया कि उसे थाना डिवीजऩ 5 लुधियाना में आई.पी.सी. की धारा 420, 467, 468, 471, बी के अंतर्गत दर्ज एफ.आई.आर. 45/19 के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस केस में करीब 35 अन्य सह मुलजिम हैं।
अपनी शिकायत में मनजीत ने कहा कि वह नकली पते और जाति सर्टिफिकेट पर राजपूत के तौर पर फ़ौज में भर्ती हुआ था, परन्तु वह जाट जाति से सम्बन्ध रखता है। इस पुलिस केस में अदालत से ज़मानत मिलने के बाद में शिकायतकर्ता ने अपने केस का चालान अदालत में पेश करने सम्बन्धी एएसआई तेजिन्दर सिंह से संपर्क किया, जिसने इस सम्बन्धी उससे 20 हज़ार रुपए किश्तों में लिए थे।
शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि 11.7.2022 को पी.एच.जी. ज्योति ने उसको फ़ोन करके इस मामले में उसकी मदद करने के लिए 20,000 रुपए और माँगे, परन्तु सौदा 15000 रुपए में तय हुआ। बातचीत के दौरान उसने सबूत के तौर पर उसकी कॉल रिकॉर्ड कर ली।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 12-7-2022 को पी.एच.जी. ज्योति को मिला था, जिसने रिश्वत के तौर पर 15000 रुपए की माँग की, परन्तु उसने इन्कार कर दिया। जिसके बाद उसी दिन ए.एस.आई तेजिन्दर सिंह और ए.एस.आई नसीब सिंह ने उससे 500-500 रुपए रिश्वत ले ली, जिसकी मनजीत ने वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि पड़ताल के दौरान शिकायत के तथ्य सही पाए गए और उपरोक्त सभी दोषियों के खि़लाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि तीन मुलजिमों में से 2 पुलिस कर्मचारियों एएसआई तेजिन्दर सिंह और महिला पीएचजी ज्योति को गिरफ़्तार कर लिया गया है। इस मामले की अगली जांच जारी है।