Monday, 13 April 2026
Breaking News
विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर ने
राष्ट्रीय Trending

दिल्ली: होली पर यातायात नियम तोड़ने वालों के कटे चालान

Read in:Hindi

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
दिल्ली यातायात पुलिस ने शहर में मनाए गए होली के त्यौहार के लिए योजना बनाकर विस्तृत व्यवस्था की और यह सुनिश्चित किया गया कि त्योहार सुरक्षित तथा व्यवस्थित तरीके से मनाया जाए।
शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने, लापरवाही से वाहन चलाने, बिना हेलमेट के, जिग-जैग ड्राइविंग, खतरनाक ड्राइविंग, रेड लाइट जंप करने, ट्रिपल राइडिंग, माइनर ड्राइविंग, ड्राइविंग/ राइडिंग के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर 2033
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के विशेष चेकिंग दल तैनात किए गए थे। दिल्ली यातायात पुलिस, पीसीआर और संबंधित थानों की स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ जांच की गई।
दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा कुल 7643 चालान किए गए, जिस में शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए 559 चालान, दोपहिया पर ट्रिपल राइडिंग के लिए 698, हेलमेट का उपयोग किए
बिना सवार/ पीछे बैठने वाले सवार के लिए 3410, सीट बेल्ट के बिना ड्राइविंग के लिए 312, टिंटेड ग्लास के लिए 215 और 2449 अन्य चालान शामिल हैं।
विभिन्न स्थानों पर पुलिस कर्मियों की उपस्थिति और सख्त यातायात प्रवर्तन के कारण भी होली के दिन शहर में अब तक होने वाली गंभीर (fatal) दुर्घटनाओं में कमी आई है, क्योंकि पूरे शहर में होली के दिन केवल 05 गंभीर (fatal) दुर्घटना की सूचना मिली है। यह वर्ष 2020 में
होली के दिन हुई 09 गंभीर दुर्घटनाओं, 2021 में कुल 05 गंभीर दुर्घटनाओं और वर्ष 2022 में कुल 09 गंभीर (fatal) दुर्घटनाओं से कम है।