Wednesday, 09 September 2026
Breaking News
एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन
हिमाचल

दिव्यांग योद्धाओं ने की राज्यपाल से भेंट

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
दिव्यांग योद्धाओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। सात दिव्यांग योद्धाओं का यह दल लखनऊ से लेह और लद्दाख से कानपुर तक का 4000 किलोमीटर का सफर 15 दिनों में हाथोें से चलने वाली एडॉप्टर कार से कर रहा है। ‘चलो जीतें हम’ नाम से प्रारम्भ किए गए इस अभियान का उद्देश्य दिव्यांगजनों को भारत की गौरवशाली प्रतिभा से जोड़ना है।
इस अवसर पर, राज्यपाल ने दल का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि यह उनकी अपनी जिद्द है कि वे इस अभियान पर निकले हैं और यह अन्यों के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने दल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग साथियों के मन में आत्मविश्वास बढ़ाने व देश के सार्वजनिक स्थलों का परिवेश बाधामुक्त करना इस यात्रा का उद्देश्य है। इसके अतिरिक्त ‘एक जनपद एक उत्पाद’ की धारा से दिव्यांगजनों को जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाना भी इसका उद्देश्य है ताकि उनको अपने गांव व शहर में रोजगार प्राप्त करने में आसानी हो।
यात्रा अभियान के मुख्य संयोजक सुनील मंगल व उनके साथी सेवानिवृत स्क्वाड्रन लीडर अजय प्रताप सिंह ने इस अवसर पर राज्यपाल को अभियान की विस्तृत जानकारी दी।