Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब

दुष्कर्म पीड़िता से रिश्वत लेने के आरोप में एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
डेराबस्सी थाने में तैनात महिला एएसआई के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता से रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस मामले का वीडियो वायरल होने पर एएसपी डेराबस्सी डॉ. दर्पण अहलूवालिया ने सू मोटो लेते महिला पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की है। एएसआई की पहचान प्रवीण कौर के रूप में हुई है।
उक्त एएसआई के खिलाफ डेराबस्सी थाने में मामला दर्ज किया गया। एएसपी अहलूवालिया ने बताया कि वायरल वीडियो में एएसआई प्रवीण कौर बा—वर्दी एक महिला के घर बैठी है और उससे पैसे ले रही है। इसे देखकर लगता है कि उक्त महिला से पुलिस कर्मी किसी काम के बदले पैसे ले रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए प्रवीण कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।
दूसरी ओर पीड़िता का आरोप है कि अप्रैल माह में एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। डेराबस्सी पुलिस ने केस दर्ज करने के कई महीने बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस मामले में कार्रवाई को लेकर डेराबस्सी थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने पहले उससे 20 हजार रुपये लिए। घटना स्थल का नक्शा बनाने उसके घर आई तो उक्त महिला पुलिस कर्मी द्वारा बीस हजार रुपये अपने घर ले गयी। 10000 उसके बाद लिए गए जब डीआईजी के पास उसके केस की रिपोर्ट दर्ज कराने गए। पीड़िता ने बताया कि उक्त महिला पुलिसकर्मी कार भी उसकी ले गई थी।
पीड़िता के मुताबिक जब पुलिसकर्मी उसके घर आया और पैसे लेकर जेब में रख लिए, उस वक्त उसके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चालू थे, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई। उन्होंने पहले इस मामले की शिकायत डेराबस्सी पुलिस से की थी, जिसने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने विजिलेंस से शिकायत की। महिला ने डेराबस्सी थानाध्यक्ष पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।