Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

दो पात्री नाटक 'दोपहर' ने नाटक मेले में खूब तालियां बटोरीं

Read in:Hindi

बठिंडा, फेस2न्यूज:
रंगकर्मी कीर्ति कृपाल के नेतृत्व में 15 दिवसीय नाटक मेले में दर्शकों को विहान ड्रामा वर्क्स, भोपाल मध्य प्रदेश की टीम द्वारा प्रस्तुत दो पात्रों वाला नाटक 'दोपहर' देखने को मिला। नाटक के दौरान कलाकारों की जानदार प्रस्तुति और शानदार अभिनय ने बठिंडावासियों का ऐसा दिल जीता कि हॉल तालियों से गूंज उठा। श्रीकांत वर्मा द्वारा लिखित और सौरभ अनंत द्वारा निर्देशित, यह नाटक दो बच्चों के बारे में था जो एक खिली दोपहर में मिलते हैं। नाटक यह दर्शाता है कि जीवन का सही आनंद लेने के लिए शिक्षा के साथ-साथ प्रकृति और अन्य मन परचावा भी आवश्यक हैं। महाराजा रणजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमआरएस पीटीयू) बठिंडा की परिसर में ड्रीम हाइट्स और नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला के सहयोग से नाट्यम पंजाब द्वारा आयोजित 12वें राष्ट्रीय नाटक मेले की 10वीं शाम को डॉ. भूपिंदर सिंह, निदेशक खेल और युवा कल्याण, एमआरएस पीटीयू, और वरिष्ठ पत्रकार सुखमीत भसीन ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और दीप जलाकर शाम की शुरुआत की। इस मौके पर आयोजकों में संरक्षक सुदर्शन गुप्ता, अध्यक्ष सुरिंदर कौर और डॉ. वितुल गुप्ता मौजूद रहे।

0 Comments