Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

नगर काउंसिल जीरकपुर में हुआ तिरंगे का अपमान, सैकड़ों की गिनती में तिरंगे झंडे फेंके गए हैं कबाड़ में

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
केंद्र सरकार द्वारा 13 अगस्त से 15अगस्त तक हर घर तिरंगा की चलाई गई मुहिम के तहत जहां सभी भारत वासियों द्वारा अपने अपने घरों पर तिरंगे झंडे लगाकर देशभक्ति का सबूत दिया गया है वहीं नगर काउसिल जीरकपुर के अधिकारियों द्वारा नगर काउंसिल की बेसमेंट में सैकड़ों झंडे कबाड़ में फेंककर इन का अपमान किया जा रहा है।
यहां पर यह बात भी वर्णनयोग्य है कि नगर काउंसिल जीरकपुर द्वारा सैकडे झंडे शहर की विभिन्न इमारतों, फ्लाईओवर तथा सड़कों के किनारे लगाए गए थे। इसके बावजूद भी कुछ नए तिरंगे झंडे नगर काउंसिल जीरकपुर की इमारत की बेसमेंट में कबाड़ के ढेर पर फेंके गए देखे जा सकते हैं। इनमें कुछ झंडे उतार कर लाए हुए भी नजर आ रहे हैं। लोगों द्वारा एतराज किया जा रहा है कि यहां पर तिरंगे का अपमान हो रहा है। इस संबंधी जब नगर काउंसल जीरकपुर के कार्यकारी अफसर रवनीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा के उनके द्वारा समूह अधिकारियों को सख्त निर्देश देकर राष्ट्रीय झंडे को मान सम्मान के साथ लगाने तथा उतारने के लिए बोला गया था। फिर भी अगर किसी अधिकारी द्वारा कोई गलती की गई है तो उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस संबंधी जब नायब तहसीलदार जसपाल सिंह गिल से बात की तो उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। (MOREPIC1)
इस संबंधी बात करने पर नगर कौंसिल अध्यक्ष उदयवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि तिरंगे के अपमान संबंधी सुनकर बहुत हैरानी हो रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।