Saturday, 04 July 2026
Breaking News
श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में
पंजाब Trending

नगर परिषद प्रधान रणजीत सिंह रेडी व पार्षद आशा शर्मा का पति गिरफ्तार

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
सफाई कर्मचारी सोहन लाल के साथ मारपीट करने व उसे जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप में डेराबस्सी पुलिस ने नगर परिषद के प्रधान रणजीत सिंह रेडी व पार्षद आशा शर्मा के पति भूपिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में डेराबस्सी पुलिस ने पार्षद के बेटे वरूण शर्मा व चार अज्ञात व्यक्तियों को भी नामजद किया है जिन्हें फरार बताया जा रहा है। उक्त सभी के खिलाफ सफाई कर्मी सोहन लाल की शिकायत पर आइपीसी की धारा 323, 341, 506 व एससी/एसटी एक्ट की धारा (3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपितों को रविवार को डेराबस्सी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
डेराबस्सी में सफाई का ठेका ठेकेदार पवन बंसल को दिया गया है। 1 अगस्त को सोहन लाल वार्ड नंबर-9 में पड़ते शक्ति नगर में सफाई कर रहा था। उसी दौरान सफाई कर्मी सोहन लाल को गटर का टूटा हुआ ढक्कन दिखाई दिया, उसने यह सोचकर लोहे का ढक्कर उठाया कि यह चोरी हो सकता है इसे ठीक करवाने उपरांत यहां दोबारा लगा दिया जाएगा। इसी बीच वहां पार्षद आशा शर्मा का पति भुपिंदर शर्मा आ गया जिसने सफाई कर्मी को चोर कह दिया और उनमें बहस हो गई। इस मामले को लेकर नगर परिषद के प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया था, जहां सोहन लाल पर पार्षद के बेटे ने अपने साथियों सहित हमला कर दिया और प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी ने सबके सामने उसे जातिसूचक शब्द कहे। नगर परिषद प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस पार्षदों ने थाने के बाहर धरना लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दी। दीपइंदर ढिल्लो ने कहा कि पुलिस के खिलाफ जतिसूचक शब्द बोलने का कोई सबूत नहीं है, पुलिस ने दवाब में आकर झूठा मामला दर्ज किया है। (MOREPIC1)
सफाई कर्मी को पीटा गया और उसे जातिसूचक शब्द बोले गए हैं। सफाई कर्मी ने बयान दर्ज करवाए हैं, जिसके बाद रेड्डी और भुपिंदर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
– एच.एस. वडैच, डीएसपी डेराबस्सी

 

प्रधान, पार्षदों पर झूठे केस दर्ज कर कांग्रेसी निकायों पर कब्जा करना चाहती है आप: वडिंग
डेराबस्सी नगर काउंसिल प्रधान समेत कांग्रेसी पार्षद को गिरफ्तार करने के मामले में पुलिस थाने के बाहर चल रहे कांग्रेस के रोष धरने को संबोधित करने देर शाम पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वडिंग, पूर्व डिप्टी सीएम सुखविंदर सिंह रंधावा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसपी और डीएसपी से रिपोर्ट तलब की और अंदर बैरक में बंद कांग्रेसी नेताओं से मिलकर उनका हाल-चाल भी जाना। बाद में उन्होंने आरोप लगाया कि डेराबस्सी की तीन निकायों में आप पार्टी का एक काउंसलर तक नहीं। इसलिए यह इन निकायों पर कब्जा करने के लिए प्रधान व पार्षदों पर झूठे पर्चे दर्ज करा रही है। आम आदमी पार्टी सरकार का यही बदलाव है जिसमें इलेक्टेड नगर प्रधान तक की कोई बिसात नहीं तो आम आदमी की क्या होगी, इसका अंदाजा भली-भांति लगा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद प्रधान दोनों पक्षों के बीच फैसला करा कर पुलिस थाने में समझौते की कॉपी देने आ रहा था, पर पुलिस ने सोची-समझी रणनीति और सियासी इशारे के तहत उसके खिलाफ भी न केवल मामला दर्ज किया बल्कि दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार कांग्रेस नेताओं के हौसले बुलंद हैं। न्यायिक प्रक्रिया को न्यायिक ढंग से फॉलो करेंगे और राजनीतिक बदलाखोरी का मुंहतोड़ जवाब धरने रोष प्रदर्शन से देंगे। बाद में धरने को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुबह फिर ढिल्लों की अगुवाई में धरना दिया जाएगा और अगली रणनीति रविवार को ही तय की जाएगी।