Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
पंजाब Trending

नयी ट्रैफ़िक सलाहकार कमेटी का गठन

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
ट्रैफ़िक प्रबंधन में सुधार लाने के मद्देनज़र पंजाब पुलिस ने पंजाब पुलिस हैडक्वाटर में एक नयी राज्य स्तरीय ट्रैफ़िक सलाहकार कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर बनाई गई है।
अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (ट्रैफ़िक और सड़क सुरक्षा) ए. एस राय की अध्यक्षता अधीन बनाई गई इस कमेटी में पंजाबभर के अलग- अलग जिलों से कम्युनिटी-आधारित संस्थाओं (सीबीओज़) के नुमायंदे और निजी व्यक्ति सदस्यों के तौर पर शामिल हैं। अलग-अलग जिलों से कम से कम 14 एनजीओ/ सीबीओज़ के सदस्यों ने उद्घाटनी मीटिंग में हिस्सा लिया और अपनी कीमती जानकारी सांझा की और सुझाव दिए।
ए. डी. जी. पी. ए. एस. राय ने कहा कि इस कमेटी का प्रारंभिक उद्देश्य सार्वजनिक पहुँच को बढ़ाना और ट्रैफ़िक प्रबंधन और ट्रैफ़िक नियम लागू करने के लिए एक सहयोगी पहुँच को उत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि ‘‘सीबीओज़ और अलग-अलग विचारधारा वाले व्यक्तियों को सक्रियता से शामिल करके, हमारा उद्देश्य पंजाब में एक और ज्यादा प्रभावी और टिकाऊ ट्रैफ़िक वातावरण की सृजना करना है। ’’
मीटिंग के बाद, कमेटी सदस्यों को पंजाब रोड सेफ्टी एंड ट्रैफ़िक रिर्सच सैंटर का दौरा करने का भी मौका दिया गया, जहाँ उन्होंने राज्य की नवीनतम ट्रैफ़िक प्रबंधन पहलकदमियों और प्रौद्योगिकियों के बारे बढ़िया जानकारी प्राप्त की।
ज़िक्रयोग्य है कि यह नयी बनी कमेटी पंजाब पुलिस की कम्युनिटी-ओरीऐंटिड पुलिसिंग के प्रति वचनबद्धता में एक महत्वपूर्ण कदम की निशानदेही करती है। ज़मीनी स्तर पर भाईवालों के साथ सांझेदारी करके, कमेटी ट्रैफ़िक सुरक्षा जागरूकता को उत्साहित करने, ज़िम्मेदारी के साथ ड्राइविंग करने के लिए प्रोत्साहित करने, और स्थानीय ट्रैफ़िक समस्याओं को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

0 Comments