Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब

नशा तस्करी करने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
जीरकपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्करी करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ललित कुमार उर्फ अली निवासी चक्कर डाकखाना उमरी जिला शिमला हिमाचल प्रदेश, नितिन निवासी गांव मलावन जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ जीरकपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को आरोपियों से पुलिस को 48 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
थाना प्रभारी दीप इंदर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी बलटाना में गश्त कर रही थी। उसी दौरान चौकी इंचार्ज को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक नशा करने के आदी हैं जो बलटाना क्षेत्र में नशा बेचने के लिए घूम रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शक के आधार पर काबू किया। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनसे से 48 ग्राम हेरोइन बरामद हुई जिन्हें तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।