डेराबस्सी, कृतिका:
पुलिस ने नशीली गोलियां, कैप्सूल व नशीली दवाई की शीशियों सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मोहम्मद हासिम निवासी यूपी के रूप में हुई है। आरोपित से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। उसके खिलाफ मुबारिकपुर चौकी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपित हासिम को बाद दोपहर डेराबस्सी कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज बलविंदर सिंह ने बताया कि बीती शाम पुलिस की ओर से फोकल प्वाइंट के नजदीक नाका लगाया हुआ था। पुलिस हर जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति नाके पर खड़ी पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे शक पडऩे पर काबू किया। जब युवक की तालाशी ली गई तो उसके पास से पुलिस को 200 नशीली गोलियां, 2160 कैप्सूल और 50 नशीली दवाइयां बरामद हुई। वह पुलिस को इस संबंधी कोई परमिट या लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपित यह नशे का सामान सहारनपुर यूपी से सस्ते दाम पर लेकर आया था, जिसे उसने डेराबस्सी एरिया में लोगों को सप्लाई करना था।
पंजाब
Trending
नशीली दवाईयों सहित एक युवक गिरफ्तार
Read in:Hindi