Sunday, 07 June 2026
Breaking News
एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील
पंजाब

नशे की ओवरडोज से 33 वर्षीय युवक की मौत

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
पटियाला रोड पर स्थित लक्की ढाबे के नजदीक एक इलेक्ट्रोनिक की दुकान के ऊपर किराए पर रहने वाले एक 33 वर्षीय युवक का शव सीढ़ियों पर पड़ा मिला। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी सिवल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और परिजनों के आने के बाद 174 की कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस इस मामले में शराब की ओवरडोज की बात कर रही है, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक की बाजु पर काफी निशान थे, जिससे लग रहा था कि कोई ड्रग का नशा करता हो। मृतक की पहचान नवीन सिसोदिया (33) निवासी गांव डिडोर नहिरा चौक मंडी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। जो इस समय लक्की ढाबे के नजदीक इलेक्ट्रोनिक की दुकान की दूसरी मंजिल पर रह रहा था। जिसका शव शुक्रवार को सीढ़ियों पर पड़ा मिला था। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार मृतक शादीशुदा था और उसका एक साल का बच्चा भी है। मृतक काफी समय से बेरोजगार था और यहां एकेला ही रह रहा था।