Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस
पंजाब Trending

नाकेबंदी दौरान दो एक्टिवा चोरों को किया गिरफ्तार

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
पुलिस ने सूचना के आधार पर चोरी की एक्टिवा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक पभात से जीरकपुर कि तरफ चोरी की एक्टिवा पर आ रहे हैं। पुलिस ने नाकेबंदी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से चोरी का एक्टिवा भी बरामद हुआ है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि चोर पंचकुला जीरकपुर और डेरा बस्सी में कई व्हीकल चोरी कर चुके हैं। जिन्हें बरामद करने के लिए चोरों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। जिससे पहले की गई वरदातों का खुलासा हो सके। पुलिस ने पकड़े गए दोनों व्यक्तियों के खिलाफ 379 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पकड़े गए युवकों की पहचान जय प्रकाश ऊर्फ नंदू निवासी जीरकपुर और गुरप्रीत सिंह ऊर्फ काली निवासी छत जीरकपुर के रूप में हुई है।