Monday, 21 September 2026
Breaking News
अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा
पंजाब Trending

नाट्यम मेले की शाम माता-पिता के महत्व को दर्शाता नाटक 'दावत-ए-चीफ' प्रस्तुत

Read in:Hindi

बठिंडा, फेस2न्यूज:
निर्देशक कीर्ति कृपाल, सरपरस्त कशिश गुप्ता, अध्यक्ष सुरिंदर कौर और डॉ. वितुल गुप्ता के नेतृत्व में चल रहे 12वें नाटक मेले की 5वीं शाम को लेखक भीष्म साहनी द्वारा लिखित माता-पिता के महत्व को दर्शाता भावुक नाटक 'दावत-ए-चीफ' निर्देशक गौरव दीपक जांगड़ा के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया।
जिसमें दिखाया गया था कि एक पति-पत्नी अपने घर पर होने वाली पार्टी के दौरान ग्रामीण होने के कारण अपनी माँ को अपने बॉस से नहीं मिलवाना चाहते। परन्तु जब संयोगवश उनकी मुलाकात हो जाती है, तो बॉस उनकी बूढ़ी माँ से मिलकर बहुत खुश होता है और पति-पत्नी को अपने किये पर पछतावा होता है। नाटक देखकर दर्शकों की आंखें भर आईं। नाट्यम पंजाब द्वारा नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला और ड्रीम हाइट्स के संयुक्त सहयोग से आयोजित किए जा रहे इस 15 दिवसीय थिएटर फेस्टिवल की 5वीं शाम के दौरान पहुंची सम्मानित हस्तियों में डॉ. सत्य प्रकाश, पूर्व प्रोफेसर आईआईटी रूड़की, एचडीएफसी बठिंडा के सर्कल हेड इंद्रपाल सिंह ने शमा रौशान की। अतिथियों ने नाट्यम टीम के प्रयासों को बधाई दी और हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया।