Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

नाबालिगा की आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने व दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में युवक पर मामला दर्ज

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
जीरकपुर की एक पॉश सोसायटी में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिगा की आपत्तिजनक फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करने व जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जीरकपुर थाना पुलिस ने इस मामले में पीडि़त युवती की मां के बयान पर उसी सोसायटी में रहने वाले एक युवक के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, पोकसो एक्ट की धारा (4) व आईटी एक्ट की धारा 67(बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ दीपइंदर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान अकाश शर्मा के रूप में हुई है, जोकि पीडि़त युवती की सोसायटी में ही रहता है।
हालांकि आरोपित फरार बताया जा रहा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पीडि़त युवती की मां ने आरोप लगाया कि वह अपने परिवार के साथ फरवरी 2021 में जीरकपुर की एक सोसायटी में शिफ्ट हुई थी। उनके साथ ही उसी सोसायटी
में प्रदीप व उसका परिवार भी शिफ्ट हुआ। उनके परिवार का प्रदीप की फैमिली के साथ अच्छे संबंध थे और तकरीबन दोनों परिवारों का एक दूसरे के घर आना जाना था। पीडि़ता की मां के बताने अनुसार उसकी 15 वर्षीय नाबालिग लडक़ी ने उसे बताया कि अकाश ने दिसंबर 2021 में उसके साथ फोन पर बातें करनी शुरू की और उसे डराकर उसकी आपत्तिजनक फोटो अपने फोन में खींच ली। पीडि़ता ने बताया कि मौका मिलते ही उसके साथ अकाश गलत हरकतें करता था और उसे ब्लैकमेल करता कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसकी आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट पर डाल देगा। अरोप है कि अकाश ने कई
बार पीडि़ता को अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। कई बार उसने भागकर अपनी जान बचाई।
पीडि़ता की सारी बात सुनकर उसकी मां ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी और पुलिस ने जांच के बाद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।