Saturday, 27 June 2026
Breaking News
आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को
पंजाब Trending

नामी गैंगस्टर हैपी जट्ट द्वारा रची गई टारगेट किलिंगज़ की साजिशों को किया नाकाम; पिस्तौल सहित एक काबू

Read in:Hindi

जालंधर, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस ने हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी बाबा निवासी गाँव अलादीनपुर, तरन तारन की गिरफ़्तारी से राज्य में सुनियोजित हत्याएं करने की साजिश को नाकाम किया है।
पंजाब के डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस गौरव यादव ने यह जानकारी देते हुये बताया कि मुलजिम हैपी बाबा कत्ल और कत्ल करने की कोशिश के कई आपराधिक मामलों में शामिल है। पुलिस टीम ने उसके कब्ज़े में से एक 30 बोर का आटोमैटिक पिस्तौल, एक मैगज़ीन और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं।
डीजीपी यादव ने बताया कि गिरफ़्तार किया गया मुलजिम अपेक्षित गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी जट्ट निवासी जंडियाला का संचालक है, जो सरहदी राज्य पंजाब में शांति और सांप्रदायिक सदभावना को भंग करने के लिए टारगेट कीलिंग को अंजाम देने की साजिश रच रहा था और बड़ी रकम के बदले यह काम हैपी बाबा को सौंपा हुआ था।
उन्होंने आगे बताया कि दोषी हैपी बाबा पंजाब में हथियारों का सबसे बड़ा सप्लायर भी है और मध्य प्रदेश के हथियार सप्लायरों के साथ नजदीकी से जुड़ा हुआ था।
यह कार्यवाही काउन्टर इंटेलिजेंस जालंधर की तरफ से तरन तारन के नानकसर मोहल्ले के विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की भट्टी को उसके कब्ज़े में से दो पिस्तौलो समेत गिरफ़्तार करने से 25 दिनों बाद अमल में लाई गई।
और ज्यादा जानकारी देते हुये एआईजी काउन्टर इंटेलिजेंस जालंधर नवजोत सिंह माहल ने बताया कि मुलजिम विक्की भट्टी से पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि हैपी जाट ने हैपी बाबा को राज्य में टारगेट कीलिंग को अंजाम देने की ज़िम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि तेज़ी से कार्यवाही करते हुये पुलिस टीमों ने कार्यवाही शुरू कर दी और दोषी हैपी बाबा को गिरफ़्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान हैपी बाबा ने कबूल किया कि वह नाजायज हथियारों की अंतर-राज्य़ीय तस्करी में शामिल है और साल 2020- 21 से अब तक मध्य प्रदेश से हथियारों की तस्करी करके तरन तारन और अमृतसर के क्षेत्र में कम से कम 100 नाजायज हथियार बेच चुका है। उन्होंने कहा कि आगे जांच जारी है।
इस सम्बन्धी एफ. आई. आर. नम्बर 57 तारीख़ 29. 12. 2023 को पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एस. एस. ओ. सी.) अमृतसर में हथियार एक्ट की धाराओं 25 और 25(8) के अधीन केस दर्ज किया गया है।