Friday, 28 August 2026
Breaking News
लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम
पंजाब Trending

निजी अस्पताल की छत से 70 मीटर कॉपर वायर चोरी

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
ए सी में इस्तेमाल होने वाली तांबे की तार चोरी शहर में बहुत ज्यादा बढ़ गई है। पिछले एक महीने में कॉपर वायर चोरी होनी की कई घटनाएं सामने आ चुकी है और पुलिस इन चोरियों पर काबू पाने में अभी तक नाकाम साबित हुई है। ताजा घटना चंडीगढ़—अंबाला हाइवे पर मौजूद निजी अस्पताल की है, जहां अस्पताल की छत से चोरों ने 70 मीटर कॉपर पाइप चोरी कर ली है। हालांकि चोरी हुई कॉपर वायर की कीमत 30 से 40 हजार रूपये आंकी जा रही है, लेकिन अस्पताल के मालिक डॉक्टर जतिंदर कुमार ने बताया कि कॉपर वायर चोरी होने से पाइप में डाली हुई गैस जो कि 80 से 85 हजार रूपये की थी वह भी सारी निकलकर बर्बाद हो चुकी है। जिसकी शिकायत हमने पुलिस को दे दी है लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मौका देखने तक नही आई। कम से कम पुलिस को देखने तो आना चाहिए। हमने शिकायत तो दे दी है बाकी आगे देखो क्या होता है।
मैं चैक करवा लेता हूं, यदि शिकायत है तो कार्रवाई भी पक्का होगी। बाकी जांच करने के बाद ही पर्चा दर्ज किया जाएगा।
— दीपिन्दर सिंह बराड़, एसएचओ थाना जीरकपुर