Sunday, 11 October 2026
Breaking News
समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन
पंजाब

नौजवानों का सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक स्तर ऊँचा उठाने हेतु राज्य स्तरीय युवा प्रशिक्षण वर्कशॉप का प्रबंध

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के युवा सेवा विभाग द्वारा नौजवानों के सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक स्तर को ऊँचा उठाने के लिए राज्य स्तरीय युवा प्रशिक्षण वर्कशॉप (लडक़ों के लिए) के पहले पड़ाव का आग़ाज़ पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में किया गया है। यह वर्कशॉप 15 दिसंबर तक जारी रहेगी।
जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि नौजवानों को सही दिशा देने, व्यवसाय-प्रमुख कोर्स, पंजाब सरकार की योजनाएं और नौजवानों की भलाई एवं विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों सम्बन्धी जानकारी देने के लिए इस वर्कशॉप का प्रबंध किया गया है।
इस प्रशिक्षण वर्कशॉप में पंजाब के सभी जिलों के 115 नौजवान भाग ले रहे हैं। इस युवक वर्कशॉप में राज्य के ऐफीलिएट्ड यूथ क्लबों के अधिकारियों को शामिल किया गया है, जिससे यह नौजवान यूथ क्लबों के द्वारा गाँवों के विकास में अपना योगदान दे सकें।
इस वर्कशॉप के दौरान अलग-अलग प्रसिद्ध विषयों के माहिर नौजवानों के साथ अपने विचार साझे करेंगे।

0 Comments