Wednesday, 22 April 2026
Breaking News
अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को 
पंजाब Trending

पंजाब में तीन बायो-फर्टीलाईजर टैस्टिंग लैब की जाएगी स्थापित: खुडड़ियां

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब सरकार द्वारा राज्य में गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादों की स्पलाई सुनिश्चित करने के लिए गुरदासपुर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) और बठिंडा जिले में तीन बायो-फर्टीलाईजर टैस्टिंग लैब स्थापित की जाएंगी। यह जानकारी पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुडडियां ने दी।
उन्होंने डायरैक्टर कृषि को फील्ड अधिकारियों की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट पेश करने और बीज, खाद्य और कीटनाशकों की सैंपलिंग और टैस्टिंग पूरा करने में असफल रहने वाले खराब प्रदर्शन करने वाले जिला अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
डायरैक्टर कृषि जसवन्त सिंह ने गुरमीत सिंह ने खुडडि़यां को बताया कि रबी सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और कीटनाशकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 13 दिसंबर 2023 को गठित उड़नदस्तों की पांच टीमों ने 110 रिटेल/होलसेल दुकानों की जांच की और 134 सैंपल लिए। इन टीमों द्वारा 28 डीलरों की बिक्री बंद करने के साथ ही नंगल में एफ.आई.आर. भी दर्ज करवाई गई।
कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाया गया कि 35 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहं की बिजाई हो चुकी है और गेहूं पर तने पर गुलाबी सुंडी के हमले को कंट्रोल कर लिया गया है। कृषि विभाग द्वारा गेहूं की फसल पर किसी भी कीडे के हमले की निगरानी के लिए पैस्ट सर्वीलैंस टीमों का गठन किया गया है।
श्री खुड्डियां ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की स्थिति की समीक्षा करते हुए राज्य के किसानों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी पूरा करने की अपील की।